पॉलीग्राफ से पहले भागा कातिल गिरफ्तार , 16 वर्षीय प्रेमिका की हत्या का खुलासा, 2017 में डॉक्टर की पत्नी के गांव में अवैध सम्बन्ध के कारण डॉक्टर ने की हत्या
बरेली। थाना क्योलड़िया क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी का मामला आखिरकार दोहरे हत्याकांड के भयावह सच के साथ सामने आया है। पॉलीग्राफ टेस्ट से ठीक पहले फरार हुआ मुख्य आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गया। पूछताछ में उसने न केवल किशोरी की हत्या कबूली, बल्कि वर्ष 2017 में एक तथाकथित डॉक्टर की पत्नी की हत्या में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्योलड़िया पुलिस ने ग्राम सतवन पट्टी निवासी सलीम हुसैन (22) और ग्राम पडोली निवासी आसिम उर्फ अमित उर्फ डॉ. बंगाली को 11 फरवरी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में भौआ बाजार के पास बौरिया कट पर किसी से पैसों का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
मामले की शुरुआत 8 जनवरी 2025 को हुई थी, जब अजीज अहमद ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। महीनों तक तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़ित पिता ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में हैबियस कॉर्पस याचिका दायर की। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सर्विलांस, साइबर सेल व एसओजी की टीमें सक्रिय कर दी गईं।
सितंबर 2025 में कैलाश नदी किनारे गन्ने के खेत से सिर की चोटी, कपड़े और हड्डियां बरामद हुईं। डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि अवशेष उसी किशोरी के हैं। इसके बाद मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाई गईं। मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगालने पर गांव के ही सलीम हुसैन पर शक गहराया। उसे पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए दिल्ली स्थित सीएफएसएल में पेश होना था, लेकिन नोटिस मिलते ही वह फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सलीम ने कबूल किया कि उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर बुलाया और विवाद होने पर गला दबाकर हत्या कर दी। शव गन्ने के खेत में फेंक दिया और बाद में सबूत मिटाने के लिए खोपड़ी व मोबाइल फोन नदी में बहा दिया।
पूछताछ के दौरान एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ। सलीम ने बताया कि वर्ष 2017 में उसने डॉ. बंगाली के साथ मिलकर उसकी पत्नी रजनी की हत्या की थी। आरोप है कि पारिवारिक विवाद और आपसी मनमुटाव के चलते दोनों ने शराब पिलाकर रजनी का गला घोंटा और शव को कैलाश नदी किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया। वर्षों तक यह राज दबा रहा, लेकिन किशोरी हत्याकांड की जांच ने पुरानी फाइल भी खोल दी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सलीम के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आसिम उर्फ डॉ. बंगाली पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और पुराने मामलों की गहराई से जांच कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे ने जिले में कानून-व्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सपॉलीग्राफ से पहले भागा कातिल गिरफ्तार , 16 वर्षीय प्रेमिका की हत्या का खुलासा, 2017 में ‘डॉक्टर’ की पत्नी के गांव में अवैध सम्बन्ध के कारण डॉक्टर ने की पत्नी की हत्या।













































































