बरेली। रोटरी क्लब फ्रेगरेंस के सदस्यों ने राम गंगा के पास स्थित गौशाला पहुंचकर बीमार एवं असहाय गायों की सेवा की। इस दौरान सदस्यों ने गायों को हरा चारा, गुड़, दाना एवं आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराईं । क्लब की चार्टर अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और बीमार व असहाय पशुओं की देखभाल करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। क्लब सेक्रेटरी मुक्ता अग्रवाल ने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से समाज में संवेदनशीलता और करुणा की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान गौशाला प्रबंधन ने क्लब के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अंत में सभी सदस्यों ने भविष्य में भी नियमित रूप से गौशाला में सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। इस सेवा कार्य के लिए सीमा अग्रवाल, संगीता मित्तल, सविता अग्रवाल, मुनितारेकरीवाल, उषा कुमार, रिचा अग्रवाल , मनीषा मेहरा , किरन सक्सेना, शालू मित्तल, लेखा खंडेलवाल आदि सदस्यों ने सहयोग दिया।