जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
बरेली। जनपद स्तरीय 40 वीं खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के बालक बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। विजेता एवं उपविजेता बच्चों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आए सहायक शिक्षा निदेशक डॉक्टर अजीत कुमार ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मंडल और प्रदेश स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया उन्होंने कहा कि विजई होने से ज्यादा महत्वपूर्ण खेलों में प्रतिभाग करना होता है। खेलो में अनुशासन और सहयोग की भावना बच्चों में संस्कार दृढ़ करती है।
बीएसए डॉक्टर विनीता जी ने कहा कि दूर दराज से आए बच्चों ने अपना बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया। इस समय हमारे अधिकांश शिक्षक एसआईआर के कार्य में लगे हुए हैं फिर भी कम समय के चलते एक भव्य कार्यक्रम को करके दिखाया इसके लिए हमारे शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं। रैली संयोजक मुकेश कुमार भारतीय ने कहा कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे मनोयोग से प्रतिभाग किया साथ ही शिक्षकों के आपसी सामंजय से बेहतर कार्यक्रम पूर्ण हुआ
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में फरीदपुर के अंशुल प्रथम शेरगढ़ के सोहेल दूसरे स्थान पर रहे 100 मीटर दौड़ में भोजीपुरा के अल्तमश प्रथम फरीदपुर के अंशुल दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में भोजीपुरा के अल्तमश प्रथम मझगवा के अमित द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में भोजीपुरा के अल्तमश प्रथम रामनगर के अनमोल दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में फरीदपुर के प्रियांशु प्रथम भुता के अर्चित दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में शेरगढ़ की फायजा प्रथम स्थान पर नवाबगंज की शीला दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में फरीदपुर की हिमांशी प्रथम भुता की इफरा दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में भुता की इफरा प्रथम स्थान शेरगढ़ की सृष्टि दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में आलमपुर की अर्चना प्रथम मझगवां की देवकी दूसरे स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में भुता के अनिकेत प्रथम मझगवां के अवधेश द्वितीय स्थान पर रहे, 200 मीटर दौड़ में शेरगढ़ के अंजू प्रथम मजगवा के सुमित कुमार दूसरे स्थान पर रहे, 400 मीटर दौड़ में भुता अनस अली प्रथम मीरगंज के विक्की दूसरे स्थान पर रहे, 600 मीटर दौड़ में मझगवा के कमल सिंह प्रथम भोजीपुरा के मोहम्मद उमर दूसरे स्थान पर रहे, लंबी कूद में मझगवा के कमल सिंह प्रथम भोजीपुरा के मोहम्मद उमर दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में शेरगढ़ की निकिता प्रथम स्थान मझगवां की प्रियंका दूसरे स्थान पर रही, 200 मीटर दौड़ में शेरगढ़ की सीमा देवी प्रथम मझगवा की नीरज दूसरे स्थान पर रही 400 मीटर दौड़ में मीरगंज की दिशा प्रथम स्थान पर रही फरीदपुर की सोनी दूसरे स्थान पर रही 600 मीटर दौड़ में फरीदपुर की अनुराधा प्रथम मझगवा की आरती दूसरे स्थान पर रही लंबी कूद में भोजीपुरा की अवंतिका प्रथम फरीदपुर की हिमांशी दूसरे स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग गोला फेक में रामनगर की अनिकेत प्रथम मझगवा के कमल सिंह दूसरे स्थान पररहे। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में आलमपुर प्रथम क्यारा दूसरे स्थान पर रहा तो उच्च प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में विथरी चैनपुर प्रथम स्थान नवाबगंज दूसरे स्थान पर रहा।
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग कबड्डी में नवाबगंज प्रथम फतेहगंज दूसरे स्थान पर रहा उच्च प्राथमिक वर्ग में रामनगर प्रथम मझगवा दूसरे स्थान पर रहा।
प्राथमिक स्तर बालक वर्गव्यक्तिगत चैंपियन में भोजीपुरा के अल्तमस प्रथम फरीदपुर के अंशुल द्वितीय रहे उच्च प्राथमिक स्तर में भुता के अनिकेत प्रथम मझगवा के कमल सिंह द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर व्यक्तिगत चैंपियन में शेरगढ़ की फायजा प्रथम भुता कि इफरा द्वितीय स्थान पर रही उच्च प्राथमिक स्तर पर शेरगढ़ की लता प्रथम आलमपुर जाफराबाद की उषा दूसरे स्थान पर रही।
खेलों के सफल आयोजन में खंड शिक्षा अधिकारी शीशपाल सिंह भानु शंकर गंगवार सुनील शर्मा सतीश वर्मा जिला व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार महावीर प्रसाद सोना रानी सिंह रूपेंद्र सिंह अरुण पांडे सुरेश कुमार धर्म अवतार केशव सबीना परवीन सुंदरलाल सागर हंस कुमार संतोष सिंह अनवर हसनैन राखी सक्सेना,पूजा गंगवार, ममता सेठ राजकुमारी गजेंद्र सिंह भानु प्रताप सुशील पवन कुमार संजय पंकज सिंह प्रीती शर्मा बीएसए कार्यालय …













































































