42वी क्रीड़ा प्रतियोगिता में कादरचौक का ऑलओवर चैंपियनशिप पर कब्जा

WhatsApp Image 2026-02-12 at 7.03.03 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आज हाफिज सद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज में चल रही 42 वीं जनपदीय त्रिदिवसीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह के समापन अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी एवं प्रदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


इस दौरान संविलयन विद्यालय असरासी कादर चौक की छात्राओं द्वारा पी0 टी0 प्रस्तुत की गई।
प्राथमिक विद्यालय दियोरिया म्याऊं की छात्राओं द्वारा मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग पर सचेत करते हुए मोबाइल के प्रयोग की लत लग गई शीर्षक पर एक बहुत ही सुंदर प्रस्तुत दी। संविलयन विद्यालय असरासी कादर चौक की छात्राओं द्वारा द्रोपदी चीर हरण पर एक बहुत सुंदर नाटिका प्रस्तुत की गई जिसकी सभी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल गतिविधियां बच्चों को हष्ट पुष्ट और स्वस्थ बनाती हैं। इन्ही बच्चों में से प्रतिभावान
बच्चे खेल गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ते हैं और ओलंपिक गेम्स में प्रतिभाग कर भारत का नाम रोशन करते है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त विजेताओं को पूर्ण मनोयोग से अपना अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने तीन दिवसीय कार्यक्रम की आख्या प्रस्तुत की।

व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में संविलयन विद्यालय बोंदरी कादरचौक के छात्र प्रशांत ने व प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में संविलियन विद्यालय जलालपुर कादरचौक की
सगोपी ने जीती।
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग मे व्यक्तिगत चैंपियनशिप उच्च प्राथमिक विद्यालय तेहरा उझानी के
आकाश ने एवं उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में संविलियन विद्यालय अरसिस विकास क्षेत्र सलारपुर की
दीक्षा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।*
आज संपन्न हुई स्पर्धाओ में
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग
खो-खो प्रतियोगिता में कादरचौक विजेता व सलारपुर उपविजेता रहा।
लंबी कूद में सोनू सलारपुर प्रथम, अर्जुन जगत द्वितीय एवं अनुराग उझानी तृतीय स्थान पर रहे।
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में दहगवा की टीम विजेता बनी वही अंबियापुर की टीम उप-विजेता बनी।
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग
कबड्डी में अंबियापुर टीम विजेता व दहगवां उप-विजेता रही।
ऊंची कूद में टिंकू दहगवा प्रथम, अभिषेक दातागंज द्वितीय, प्रदीप जगत तृतीय स्थान पर रहे।
गोला फेक में शैलेश म्याऊं प्रथम, कौशल म्याऊं द्वितीय, रिहान वजीरगंज तृतीय स्थान पर रहे।
चक्का फेंक में प्रदीप जगत प्रथम, मोहित सलारपुर द्वितीय, राहुल उझानी तृतीय स्थान पर रहे।
कबड्डी में अंबियापुर विजेता एवं दहगवा उप-विजेता रहा।
पी0 टी0 प्रदर्शन में कादर चौक विजेता एवं अंबियापुर उप-विजेता रहा।
बैडमिंटन सिंगल्स में दिव्यांश इस्लामनगर विजेता और विकास कादर चौक उप-विजेता रहे।
बैडमिंटन डबल्स में इस्लामनगर विजेता एवं म्याऊं उप- विजेता रहा।
वॉलीबॉल में कादर चौक विजेता एवं इस्लाम नगर उप-विजेता रहा। समूह गान में कादर चौक विजेता व उझानी उप-विजेता रहा।
एकांकी नाटक में कादर चौक विजेता एवं उझानी उप-विजेता रहा।

उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में
बैडमिंटन सिंगल्स में पायल कादर चौक विजेता, सोनम वजीरगंज उप-विजेता रही।
बैडमिंटन डबल्स में म्याऊं विजेता एवं कादर चौक उप-विजेता रहा।
वालीबाल में कादर चौक विजेता एवं जगत उप-विजेता रहा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षकों, खेल अनुदेशकों एवं व्यायाम शिक्षकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।
इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा,
जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी,
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी, प्रदीप गुप्ता, महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष किरण सिंह सिसोदिया, वीरबाला सिंह, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव, व्यायाम शिक्षिका ज्योति सक्सेना, जिला स्काउट मास्टर सुदेश मिश्र, मुकेश यादव, बृजेश यादव, संतोष उपाध्याय, विजय मिश्रा, लव कुमार शर्मा, रामवीर यादव, खंड शिक्षा अधिकारी कादरचौक दिलीप कुमार सुरजीत सिंह, ब्लॉक पी0टी0आई0, शिक्षक, अनुदेशक गण मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights