उझानी की धर्मशाला से विवाह समारोह के दौरान बच्ची का अपहरण, बाद में बच्ची छोड़ कर भागा
उझानी। 10 फरवरी की रात एक बजे किसी बदमाश ने शादी समारोह में जहां परिवार के सदस्य नाच-गाने व जयमाला में व्यस्त थे। वही रामलीला ग्राउंड की कामधेनु धर्मशाला में एक 6 बर्षीय अवोध बच्ची को सोते वक्त एक बदमाश कंधे पर उठाकर बाइक से ले भागा। हो सकता है पुलिस की गस्त या अन्य किसी वज़ह से लेकर जा नहीं पाया, परिजनों ने 112 पुलिस को फोन किया आस-पास ढूंढा तो 40 मिनट बाद पास में रोती बच्ची मिल गई। लेकिन बदमाश (अपहर्ता) का कोई सुराग ना लग सका। सारी घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आज परिजनों ने कोतवाली पुलिस से संपर्क कर अपहर्ता को फुटेज के आधार पर गिरफ्तार करने की मांग की है।
10 फरवरी की रात श्री नारायण गंज बसोमा रोड निवासी विकास शर्मा अपनी चचेरी बहन की शादी में धर्मार्थ कामधेनु धर्मशाला में बारातियों के स्वागत में व्यस्त थे। रात एक बजे जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था उन्होंने अपनी 6 साल की बेटी दीप्ति को सो जाने की वज़ह से कमरे में गद्दे पर सुला दिया।
विकास शर्मा ने बताया कि कुछ देर बाद मां ने दीप्ति को देखा उसे ग़ायब देख सभी बारात को भूल बच्ची को ढूंढने में लग गये।112 पुलिस को बुला लिया। मगर बच्ची नहीं मिली। 40 मिनट बाद दीप्ति पास में ही रोती मिल गई।
धर्मशाला के आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखने पर पता चला कोई शख्स दीप्ति को कंधे पर उठाऐ ले जाता दिखाई दे रहा है, कुछ दूर बदमाश एक बाइक पर दीप्ति को ले जाता भी दिखाई दिया है। विकास शर्मा का कहना है कोतवाली पुलिस की रात्रि गश्त या बाइक खराब होने की वज़ह से अपहर्ता बच्ची को छोड़ गया। आज विकास शर्मा अपने परिजनों संग कोतवाली पुलिस से मिले व सीसीटीवी फुटेज सोंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिससे घटना की अन्य किसी के साथ पुनरावृत्ति ना हो। फुटेज के आधार पर बदमाश को पकड़ना जरूरी है।













































































