बरेली। भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में पीलीभीत बाईपास स्थित होटल लेमन ग्रीन बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने की। मुख्य वक्ता पीलीभीत जिला प्रभारी गुलशन आनंद व पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। वक्ताओं ने उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर हरीशंकर गंगवार, प्रशांत पटेल, अभय चौहान, डॉ. निर्भय गुर्जर, अंकित माहेश्वरी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।