बजट कागज़ी आंकड़ेबाजी भविष्य के खोखले सपने जैसा है : चौधरी असलम

WhatsApp Image 2026-02-11 at 6.54.49 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव चौधरी असलम मियां ने आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट हमेशा की तरह झूठी घोषणाओं का पुलिंदा ही साबित होगा उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता को हकीकत नहीं बल्कि भविष्य के खोखले सपने दिखाने का एक असफल प्रयास है।
चौधरी असलम मियां ने कहा कि यह बजट किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों और गरीब वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है। प्रदेश में बेरोज़गारी चरम पर है, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार ने इन ज्वलंत मुद्दों पर कोई ठोस रोडमैप नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार हर साल नए-नए आंकड़ों और कागजी योजनाओं के सहारे जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है, जबकि ज़मीनी सच्चाई यह है कि पुरानी घोषणाएं आज तक धरातल पर नहीं उतर सकीं। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे अहम क्षेत्रों को केवल औपचारिकता के तौर पर रखा गया है।
चौधरी असलम मियां ने आरोप लगाया कि यह बजट जनहित नहीं बल्कि सत्ता बचाने का बजट है, जिसमें सिर्फ प्रचार और आत्मप्रशंसा है, समाधान कहीं नजर नहीं आता। उत्तर प्रदेश की जनता अब इस तरह के झूठे वादों और भ्रमित करने वाली घोषणाओं को भली-भांति समझ चुकी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता की आवाज़ बनकर इस जनविरोधी बजट का हर स्तर पर विरोध करेगी और सड़क से सदन तक सरकार की नाकामियों को उजागर करती रहेगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights