बरेली। गृह मंत्रालय,युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में रोहिलखंड यूनिवर्सिटी आया जम्मू कश्मीर के 124 छात्रों का दल आज दरगाह आला हज़रत हाज़िरी देने पहुंचा। कश्मीर के विभिन्न जिलों श्रीनगर,जम्मू,पहलगाम, लद्दाख ,लेह, बारामुरा आदि से आए छात्रों ने आज विश्व विख्यात दरगाह आला हज़रत पर हाज़िरी देकर पूरे दरगाह परिसर का दौरा किया। दरगाह पहुंचने पर सभी का स्वागत मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी,डॉक्टर हसन क़ादरी व समाजसेवी जहीर अहमद आदि ने फूलों से किया। दल डिप्टी डायरेक्टर खेल मंत्रालय भारत सरकार पुष्पा सिंह,जिला युवा अधिकारी शाहजहांपुर,मयंक भदौरिया व रोहिलखंड यूनिवर्सिटी से सुधांशु शर्मा,फर्रुखाबाद से शिखर रस्तोगी,बरेली समाजसेवी भूपेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में आया। सभी छात्रों ने दरगाह पर हाज़िरी देकर मुल्क में अमन शांति और भाईचारे की खुसूसी दुआ की। दरगाह परिसर,मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम,रज़ा मस्जिद,अफ्रीकी हॉस्टल आदि को देखा। कश्मीरी छात्र मसूद अहमद ने कहा कि बरेली सूफी संतों की नगरी है। भारत एक खूबसूरत गुलदस्ता है और हिन्दू,मुसलमान,सिख, ईसाई इस गुलदस्ते के फूल है। हमारी एकता ही हमारी ताकत है। जो दुनिया भर में हमारी अलग पहचान कराती है। हमने सूफी बुजुर्ग आला हज़रत का काफी नाम सुना था। आज यहां हाजिरी का शर्फ भी हासिल हुआ। हमारे मुल्क के सूफी संतों और बुजुर्गों ने हमेशा अमन-ओ-सुकून का पैग़ाम दिया। यहां आकर रूहानी सुकून मिला। छात्र लगभग एक घंटा दरगाह पर रहे। यहां से छात्रों ने बरेली का मशहूर सुरमा और आला हज़रत की लिखी किताबों की खरीदारी की।