राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन

WhatsApp Image 2026-02-11 at 4.10.18 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहांपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सत्र 2025–26 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित यातायात के महत्व को समझाना था। शिविर का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे एनएसएस कार्यालय के समीप हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में उप प्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा सड़क सुरक्षा केवल एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज की भलाई के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जागरूकता और अनुशासन ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। तत्पश्चात उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन एवं संदेशों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के प्रभारी प्रो. आदित्य कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने यातायात नियमों के पालन, सड़क पर सतर्कता तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। व्याख्यान में पैदल चलने के नियम, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग तथा तेज गति से बचने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया। स्वयंसेवकों ने “हेलमेट लगाएं, जीवन बचाएं” तथा “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षक” जैसे संदेशों को तख्तियों पर अंकित कर जन-जागरूकता का संदेश दिया। रैली एवं व्याख्यान के माध्यम से स्थानीय समुदाय को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया गया। कार्यक्रम के समापन पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने सभी स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के शिविर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रभावी माध्यम सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर प्रो. आलोक कुमार मिश्रा, प्रो. पूनम, डॉ. शालीन कुमार सिंह, नीलू कुमार, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. प्रतिभा शर्मा, प्रज्वल पुंडीर सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर ने समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights