बरेली। रविवार दोपहर थाना प्रेमनगर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कोतवाली किला के संरक्षक जनार्दन आचार्य के साथ नईम खान, मोनू खान, अशोक कुमार श्री माली एवं संजय प्रजापति मौजूद रहे। बैठक में पीस कमेटी की पूरी टीम के साथ अतीक अहमद, बिलाल खान, बाबू राम, नईम खान सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए। शाम करीब 5 बजे थाना प्रेमनगर में आयोजित बैठक में एसएचओ धनंजय पाण्डेय एवं सीओ पंकज श्रीवास्तव ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संरक्षक जनार्दन आचार्य, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष, पीस कमेटी के सलाहकार संजीव शर्मा उर्फ दादा, जिला अध्यक्ष अतीक अहमद, मोहम्मद जाकिर, आश्विन ओबेरॉय सहित मोनू खान, असलम खान, आज़म खान, अशोक कुमार श्री माली और नईम खान उपस्थित रहे। बैठक में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के भाई बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने अपने संबोधन में “एक देश, एक भारत, एक डीएनए” का संदेश देते हुए शांति बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन के साथ आमजन का सहयोग बेहद आवश्यक है। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी ने शांति और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।