जय बाबा टिबरी नाथ हिंदू सम्मेलन संपन्न, हिंदू एकता का दिया गया संदेश

WhatsApp Image 2026-02-09 at 4.30.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्रीनाथ नगरी हिंदू सम्मेलन समिति, श्रीनाथपुरम बरेली के तत्वावधान में जय बाबा टिबरी नाथ हिंदू सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल रोड, बरेली में भव्य रूप से संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
सम्मेलन का उद्देश्य और अध्यक्षीय उद्बोधन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री दिनेश चंद्र सक्सेना ने अपने प्रारंभिक उद्बोधन में कहा कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना, जाति और भेदभाव को भूलकर भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी सनातन संस्कृति से दूर होती जा रही है, उसे पुनः धरातल पर लाना और हिंदू समाज को संगठित व शक्तिशाली बनाना ही सम्मेलन का मूल लक्ष्य है। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति सम्मेलन में सांसद छत्रपाल गंगवार की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि अनिल कुमार एडवोकेट , वन मंत्री डॉ. अनिल कुमार, महामंडलेश्वर आचार्य संजीव कुमार गौड़ तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार का समिति द्वारा स्वागत किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


वक्ताओं के विचार मातृशक्ति सुनीता शर्मा ने ‘पांच परिवर्तन’ विषय पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समानता और पारिवारिक एकता पर बल दिया। वक्ता गोविंद ने सज्जन शक्ति के महत्व पर अपने विचार रखे। महामंडलेश्वर आचार्य संजीव कुमार गौड ने हिंदुत्व पर संबोधन देते हुए सभी हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। आरएसएस के विभाग विचारक कृष्ण कुमार ने संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए सामाजिक संवाद और सहभोज की आवश्यकता बताई। सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र ब्रज लोक विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। चारों युगों पर आधारित नाटक, राम भजनों का गायन, तलवार संचालन एवं स्वयंसेवकों द्वारा दंड योग का प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा। संचालन, व्यवस्था एवं समापन कार्यक्रम का संचालन इंद्रदेव त्रिवेदी एवं सचिव शिव ओम शर्मा ने किया। अंत में समाजसेवी अनिल कुमार एडवोकेट ने हिंदू एकता का संदेश देते हुए सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। व्यवस्था प्रमुख अनुराग अग्रवाल रहे। सम्मेलन उपरांत सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में दीपक अग्रवाल संरक्षक सौरभ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डॉ विनोद पागरनी, डॉ विकास वर्मा , राजेन सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights