बरेली। थाना विशारतगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 08 जनवरी 2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना विशारतगंज पुलिस टीम द्वारा असद पुत्र छोटे खां, निवासी ग्राम भिण्डौरा, थाना विशारतगंज, जनपद बरेली (उम्र लगभग 34 वर्ष) को अतरछेड़ी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से करीब 50 कदम दूर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना विशारतगंज पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पूर्व में गौकशी के कार्य में अन्य लोगों के साथ जुड़ा रहा है, जिसके कारण उसे देर रात आना-जाना पड़ता था। अपनी सुरक्षा के लिए उसने यह तमंचा एक अज्ञात व्यक्ति से 2000 रुपये में खरीदा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गौवध निवारण अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के मुकदमे शामिल हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सतीश कुमार, उप निरीक्षक हेमन्त सिंह, कांस्टेबल अवनीश कुमार मौजूद थे।