सद्भावना सम्मेलन में सामाजिक एकता और संगठन मजबूती का आह्वान

WhatsApp Image 2026-02-09 at 4.30.04 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । रामनगर ब्लॉक के केसरपुर गांव में जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी के नेतृत्व में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना, संगठन को सशक्त बनाना तथा जनता से सीधा संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमवीर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार किसी के आंगन में लगाए गए पौधे को सींचा जाता है, तोड़ा नहीं जाता, उसी प्रकार समाज में आगे बढ़ने वाले व्यक्ति को सहयोग और समर्थन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और परस्पर सहयोग ही लोकतंत्र की असली आधारशिला है।
जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा कि केसरपुर उनका जन्मस्थान है और वे चाहे कहीं भी रहें, अपने गांव और यहां की जनता को कभी नहीं भूल सकते। पार्टी के कार्यों के चलते बाहर रहना पड़ता है, लेकिन गांव की याद हमेशा दिल में रहती है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे हर समय साथ खड़े मिलेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार समाज को बांटने की राजनीति कर रही है, जिसे आने वाले समय में जनता कभी माफ नहीं करेगी। सम्मेलन में बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा, पंडित राज शर्मा, पंडित राजन उपाध्याय, के.के. शर्मा, तीरथ मधुकर, उल्फत कठेरिया, डॉ. सरताज, साहिब सिंह, बंटी सिंह, रमेश श्रीवास्तव, कमरुद्दीन सैफी, नजमा जोया, पंकज उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सद्भाव, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights