रोटरी स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलाएगा खसरा–रूबेला टीकाकरण अभियान
बरेली । रोटरी क्लब ने जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से खसरा एवं रूबेला जैसी घातक बीमारियों की रोकथाम के लिए के सहयोग से जनपद में व्यापक टीकाकरण अभियान चलाने का संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य से रोटरी भवन में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बरेली के सभी रोटरी क्लबों के अध्यक्षों एवं सचिवों ने भाग लिया। बैठक में मंडलाध्यक्ष रो. सीए राजेन विद्यार्थी ने सभी क्लबों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में पूर्व में संचालित पल्स पोलियो अभियान की तरह पूर्ण समर्पण और सक्रिय सहभागिता निभाएं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने वीडियो प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अभियान की आवश्यकता एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार रोटरी ने विश्व से पोलियो उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार ने इस टीकाकरण अभियान में रोटरी को सहयोगी संस्था के रूप में चुना है। यह रोटरी की प्रतिबद्धता और सेवा भावना का परिणाम है। पूर्व मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू ने कहा कि सभी क्लबों को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए तथा समाज में खसरा-रूबेला टीकाकरण के प्रति फैली भ्रांतियों और अंधविश्वासों को दूर करना आवश्यक है। इस अवसर पर मंडल के डीजीएनडी सीए विनय कृष्ण, पोलियो कमेटी के को-चेयर ज्ञानेन्द्र प्रकाश गुप्ता, रो. डॉ. डी.सी. शुक्ला, रोटरी बरेली के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, विकास अग्रवाल, दीपक गोयल, अशोक अवस्थी, अंकुर अग्रवाल, नितिन शर्मा, संजय गर्ग, राजीव बूबना, शेखर यादव, नरेश मलिक, अंकित अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, संजय रेक्रीवाल, साहिल गुप्ता, डॉ. अमित डेविस, विवेक मेहरा, राज गोपाल खट्टर, सुधा गुप्ता, मुक्ता अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अभय अग्रवाल, सलिल मथुरिया, सह मंडलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, राजेश सेठ, संदीप जैन तथा जिला चिकित्सालय से शमीम अहमद सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।













































































