डीपीएस स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों की सफलता को हवन-पूजन हुआ

WhatsApp Image 2026-02-08 at 3.08.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।दिल्ली पब्लिक स्कूल में आज सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के उद्देश्य से हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पावन आयोजन विद्यालय परिसर में शांत, आध्यात्मिक एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। हवन में कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हवन में विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडे एवं उप प्रधानाचार्य राजीव सामंतों जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुति प्रदान की और विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं परीक्षा में सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनके द्वारा दी गई प्रेरणादायी शुभकामनाओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। हवन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी श्रद्धापूर्वक आहुति दी। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस आध्यात्मिक प्रक्रिया ने विद्यार्थियों के मन से परीक्षा से जुड़ा तनाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा उन्हें एकाग्रता और धैर्य प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रशासन ने यह संदेश दिया कि कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और ईश्वर में आस्था से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हवन उपरांत विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय और सौहार्दपूर्ण वातावरण से परिपूर्ण रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सभी छात्र–छात्राओं को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights