बरेली। जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का दिल्ली से बरेली आगमन हुआ। बरेली जंक्शन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत बरेली जंक्शन स्थित अतिथि गृह में जिला पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीति तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने हर्षोल्लास के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रादेशिक मंत्री महंत हिमांशु गिरि गोस्वामी, प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. इतराउद्दीन, अधिवक्ता शाहरुख खान, कमल प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।