बदायूँ।।थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत कादरचौक रोड सरेली मोड पर थाना उसहैत पुलिस टीम संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक स्लेटी रंग की गाडी वैन्यू बिना नम्बर प्लेट की उसहैत की तरफ से आ रही है जिसमें बदमाश है, तथा उन पर हथियार भी है । मुखबिर की सूचना पर सरेली मोड़ पर बैरियर लगाकर चैकिंग के दौरान उसहैत की तरफ से एक फॉर व्हीलर आती दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देखकर सरेली गाँव की तरफ भागने का प्रयास किया, जिससे गाडी सड़क किनारे खड़े लोहे के खम्बे से टकरा गयी और गाड़ी रुकते ही एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागा तथा ड्राइवर सीट से दूसरा व्यक्ति उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे पुलिस टीम बाल – बाल बची । आत्म रक्षा मे जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अब्दुल जहीर के दाहिनी पैर मे गोली लगने से घायल हो गया । दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग गया । गिरफ्तार घायल अभियुक्त अब्दुल जहीर को जिला अस्पताल भेजा जा गया है । पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार घायल अभियुक्त अब्दुल जहीर उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि वह अपने साथी रमेश प्रधान ग्राम चन्दोखा के साथ इसी गाडी से नम्बर प्लेट उतारकर जगह – जगह पर घटना करते रहते है। आज भी इसी क्षेत्र में घटना करने के प्रोग्राम से ही घूम रहे थे कि आपने पकड़ लिया । जिसमें रमेश प्रधान निवासी ग्राम चन्दोखाँ थाना दातागंज जनपद बदायूँ भाग गया । हम लोगो ने रमेश प्रधान के अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद कुशीनगर, गोण्डा, बलरामपुर, कासगंज व आस पास के जनपदों तथा अपने जनपद में भी कई घटनाएं कारित की है ।