बरेली। बरेली आर्म रेसलिंग फेडरेशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह नाइस जिम, मिनी बाईपास, बरेली में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खेल एवं संगठन के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से मनमोहन सिंह तनेजा को अध्यक्ष, शिवम वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष, नदीम खान को सचिव तथा फौजी चरन सिंह यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ समाजसेवी नदीम इकबाल द्वारा संगठन का प्रमाण पत्र प्रदान कर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आर्म रेसलिंग जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं और बरेली आर्म रेसलिंग फेडरेशन भविष्य में युवाओं को मंच प्रदान करने का कार्य करेगा। सम्मान समारोह में सुमित बाला, एंड मो कासिम, आलम सिद्दीकी, अमित चौहान, शादाब अहमद खान, फैजान खान, अनुराग शर्मा, सोनू कश्यप, नाजिम, सचिन, रिजवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।