श्री गुलाब मॉण्टेसरी स्कूल डोहरा में ‘वार्षिक एथलेटिक मीट’ संपन्न

WhatsApp Image 2026-02-08 at 2.53.33 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। डोहरा रोड स्थित श्री गुलाब मॉण्टेसरी स्कूल के खेल परिसर में ‘वार्षिक एथलेटिक मीट’ का अत्यंत उत्साहपूर्ण और भव्य आयोजन किया गया। इस खेल उत्सव में विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक दक्षता और अदम्य खेल भावना का परिचय दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


​कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राजेश अग्रवाल ‘जौली’ द्वारा रिवन काटकर व रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर किया गया। इसके उपरांत, चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बैंड की मधुर धुन पर अत्यंत अनुशासित मार्च पास्ट निकाला। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को खेल भावना और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।


​ ​मैदान पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा ६,७,८,९ व ग्यारह के बालक बालिकाओं के लिए आयोजित 100 मीटर दौड़, स्केडिंग ब्राॅंड जंप डिस्कस थ्रो, शाॅटपुट, मेडिसिन बाॅल थ्रो में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। विशेष रूप से इंटर-हाउस रिले रेस में विद्यार्थियों का तालमेल और गति देखने लायक थी। लंबी कूद ऊंची कूद और गोला फेंक में छात्रों ने अपनी ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्राइमरी विंग का उत्साह भी देखने लायक था।छोटे बच्चों के लिए आयोजित ‘सैक रेस, पिरामिड रेस, रोलिंग द बाॅल रेस, वाॅक रेस,कप बैलेंसिंग रेस, बैग पैक रेस, स्नैकिंग रेस,थ्रैश एंड निडिल रेस, स्लीपिंग रेस, मल्टी ड्रिल रेस का आयोजन किया गया।प्री प्राइमरी प्री एन सी,एन सी और केजी के बच्चों के लिए ‘फाइंड द ऑड वन रेस’ हुल्ला सुप्रीम रेस,और ‘ रेस’ ने सभी का मन मोह लिया। खेलों की शुरुआत में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पीटीप्रदर्शन,योगाभ्यास एवं नृत्य ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। संगीत की लय पर विद्यार्थियों के अनुशासित शारीरिक व्यायाम ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिताओं के अंत में विजेताओं को पदक (गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज) और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य ने अपने भाषण में बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका पर जोर दिया और शारीरिक शिक्षा विभाग की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि​ खेल केवल हार-जीत के लिए नहीं हैं, बल्कि यह खुद को कल से बेहतर बनाने की प्रक्रिया है। खेलों का आँखों देखा हाल दर्शकों तक पहुँचाने के लिए सौरभ सक्सेना,कृतिका सब्बरवाल, ट्विंकल गुप्ता एवं रश्मि दुबे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम संयोजक पुनीत साप्रा, रितु मदान, नेहा शर्मा, दलजीत कौर, अदिति शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल शिक्षक विकास शर्मा, योगेन्द्र सिंह नेगी,खुशबू गंगवार, दामिनी भट्ट एवं शिवी पाल ने सभी छात्रों को खेलने के लिए प्रेरित किया एवं सभी प्रतियोगिता ओं का परिणाम तैयार किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights