बरेली। विश्व हिंदू महासंघ बरेली इकाई के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर “सामाजिक समरसता” विषयक संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को झालर पीपल मंदिर, रिठौरा में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महंत सुखराम दास (प्रदेश महामंत्री, धर्माचार्य प्रकोष्ठ) एवं मुख्य वक्ता नीरज सैनी (प्रदेश महामंत्री, गौ रक्षा प्रकोष्ठ) रहे। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन को सामाजिक समानता, मानव गरिमा और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए उनके संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” को सामाजिक सद्भाव का आधार बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल ने की। उन्होंने श्रम की प्रतिष्ठा, जाति-पाति भेदभाव समाप्त करने और समरस समाज निर्माण पर बल दिया। इस अवसर पर बिथरी चैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नमन शर्मा की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम का संचालन मनोज कश्यप एवं सौरभ गिरी ने किया। अंत में भजनों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।