मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षा

WhatsApp Image 2026-02-05 at 7.02.23 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ । मण्डलायुक्त बरेली मंडल बरेली व रोल प्रेक्षक भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरुवार को अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में अधिकारियों व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यक है, अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जितने भी नोटिस प्राप्त हुए हैं उनकी सुनवाई कर समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता एपिक कार्ड से वंचित न रहे। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के कार्यों के लिए 112 ए0ई0आर0ओ0 जनपद की समस्त 6 विधानसभा में कार्यरत है। जनपद में 2859 मतदेय स्थल व 1759 मतदान केंद्र है। उन्होंने बताया कि 05 फरवरी 2026 तक 117595 नोटिस डिलीवर किए गए, जिसमें से 22432 पर सुनवाई की जा चुकी है, शेष प्रक्रियाधीन है। बताया कि टोल फ्री नंबर 1950 पर प्राप्त सभी 447 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित है। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूर्ण की जाएगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 06 जनवरी को हुए ड्राफ्ट प्रकाशन में जनपद में कुल 1925413 मतदाता हैं, जिनमें से 1069444 पुरुष, 855906 महिला व 63 तृतीय लिंग मतदाता हैं। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट आगमन पर मण्डलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights