लखनऊ में युवक की मौत के बाद बरेली में चाइनीज मांझे पर पुलिस का एक्शन, एसपी सिटी ने की छापेमारी

WhatsApp Image 2026-02-05 at 6.51.34 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। लखनऊ में चाइनीज मांझे से हुई दर्दनाक मौत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के क्रम में प्रदेशभर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बरेली में एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में थाना किला क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। एसपी सिटी मानुष पारीक स्वयं मौके पर पहुंचे और बाजार क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चोरी-छिपे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि चाइनीज मांझा आमजन के लिए जानलेवा बन चुका है और इसकी बिक्री या भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसपीटी सिटी ने कहा कि चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाएं अब हादसा नहीं, बल्कि अपराध हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में एसपी सिटी के साथ एएसपी सोनाली मिश्रा, थाना किला के इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री तुरंत बंद करें, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में लखनऊ में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद सरकार ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। बरेली में चलाया गया यह अभियान आम जनता की सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights