गोपीचौक ओवर हेड टैंक की जलापूर्ति आज रहेगी बाधित

Screenshot 2026-02-05 192213
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पालिका के जलकल विभाग द्वारा नागरिकों को सूचित किया है कि कबूलपुरा, घंटाघर, गोपी चौक, अल्फा खां सराय, पक्का बाग, चौधरी सराय और लालपुल आदि क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टैंक की पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी। जलकल अभियन्ता जल नितिन सक्सेना ने बताया कि भूसा मंडी स्थित नये नलकूप की पाइप लाइन को ओवरहेड टैंक से जोड़ने का यह कार्य शुक्रवार को कराया जाएगा। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सायंकाल और सुबह के समय क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। नगर पालिका ने क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक एहतियात बरतें। विभाग ने अनुरोध किया है कि जलापूर्ति प्रभावित होने को ध्यान में रखते हुए उसी दिन प्रातःकाल प्राप्त होने वाली जलापूर्ति से अपनी आवश्यकता के अनुसार पेयजल का भंडारण कर लें। इससे शाम के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights