उझानी :- कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली हाइवे स्थित ग्राम कुड़ा नरसिंहपुर के मैन हाइवे पर हुए गहरे गड्ढे में आज प्रातः दस बजे करीब थाना बिल्सी के ग्राम विरीगंज निवासी सोहनलाल अपने खेत के 60 कुण्टल गेहूं टैक्टर ट्रॉली पर भरकर उझानी मंडी समिति बेचने को लेकर जा रहे थे जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुड़ा नरसिंहपुर हाईवे पर पहुंचे तो उनकी टैक्टर ट्रॉली हाइवे स्थित गहरे गड्ढे में पलट गई हाईवे पर गाँव के नाले का बहता दूषित पानी के कारण उन्हें यह गड्ढा दिखाई नहीं दिया जिससे उनकी टेक्टर ट्राली पर लदा 60 कुण्टल गेंहू सड़क पर भरे नाले के दूषित पानी में गिर गया पीड़ित किसान ने बताया कि इस घटना से उसका लगभग 30,000 ₹ का नुकसान हो गया है गाँव के अंकित, पवन ,भूपेन्द्र, अंशुल आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के हादसे पिछले डेढ़ महीने से रोज हो रहे हैं हम ग्रामीण रात के दस बजे तक हाइवे पर बैठकर इधर से गुजरने वाले राहीगरों को सचेत करते हुए आगे जाने से मना करते हैं प्रसाशन ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है ! न्याय पंचायत कुड़ा नरसिंहपुर से अभिनव सक्सेना की रिपोर्ट