वर्ल्ड कैंसर दिवस पर मेडिकल सर्विस सोसाइटी औऱ यूवा सद्भावना मंच का जागरूकता कार्यक्रम हुआ
बदायूँ। वर्ल्ड कैंसर दिवस के मौके पर मेडिकल सर्विस सोसाइटी (MSS) वा यूवा सद्भावना मंच की ओर से एक विशेष जागरूकता अभियान वा कार्यक्रम का आयोजन अल्फारिया हॉस्पिटल मे किया गया । जिसमे डॉक्टर इत्तेहाद आलम ने बताया की वर्ल्ड कैंसर दिवस चार फरवरी को कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम ,पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है । उन्होंने कहा कैंसर होने के मुख्य कारण जैसे बीड़ी ,पान ,गुटखा,सिगरेट, तम्बाकू शराब,खराब खानपान ,दूषित पर्यावरण,प्रदूूषण आदि हैँ। जिससे हमे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए । डॉक्टर अजीत पाल सिँह ने बताया की कैंसर एक अभिशाप की तरह है जिससे हमे और हमारे परिवार वा समाज को बचाना बहुत जरूरी है डॉक्टर अजीत पाल जी ने कैंसर से बचाव के लिए बताया की स्वस्थ्य आहार लें तरह तरह के फल ,हरी सब्जियाँ दालें, प्रोटीन युक्त आहार अपनायें ।समय पर व्यायाम करें । यदि शरीर मे कोई गाँठ घाव जो की ठीक ना हो रहा हो , वजन कम होना या अन्य असमान्य बदलाव दिखें तो डॉक्टर से परामर्श लें।

डॉक्टर संजीदा आलम ने बताया की स्तन कैंसर महिलाओं मे सबसे आम कैंसर मे से एक है ।स्तन कैंसर तब होता है जब स्तन की कोशिकायें अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगति हैँ और ट्यूमर् बनाती हैँ जो अक्सर दर्द रहित गांठ के रूप में महसूस होती है । डॉक्टर संजीदा आलम ने स्तन कैंसर होने के कारण वा बचाव के बारें में भी जानकारी दी। डॉक्टर अतिया अकरम ने कैंसर के प्रमुख लक्षणों के बारे मे बताया जैसे बिना वजह वजन कम होना ,लगातार थकान , त्वचा मे बदलाव , मुँह मे तीन सप्ताह से ज्यादा घाव , निगलने मे कठनाई , लगातार खांसी, गांठ होना , सूजन होना, और असहनीय दर्द होना आदि । इन लक्षणों के दिखने पर तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहियें ताकि शुरुआती पहचान से इलाज अधिक प्रभावी होता है। युवा सद्भावना मंच बुदायूँ के अध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया की कैंसर का मुख्य कारण बीड़ी ,पान ,गुटखा,सिगरेट, तम्बाकू शराब,खराब खानपान है। जिससे खासतौर पे युवाओं को इन चीजों से दूर रहना चाहियें।
युवा सद्भावना मंच बुदायूँ के उपाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया की आजकल ये युवा लोग नशे के बहुत आदि हो गएँ हैँ युवा पीड़ी बीड़ी ,पान मसाला, गुटखा,शराब ,अन्य तरह के नशे करने लगे हैँ । जो की कैंसर को बढ़ावा देने का मुख्य कारण हैँ । अंत में डॉक्टर इत्तेहाद आलम ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को प्रतिज्ञा दिलाते हुये कहा की हम लोग अपने जीवन शैली से बीड़ी,पान मसाला,गुटखा,तम्बाकू, सिगरेट, शराब आदि नशे की चीजों को हाथ नहीं लगायेगें।हम अपने समाज को साफ और स्वच्छ रखेंगे। कार्यक्रम में सुबोध यादव ,गौरव कुमार, नौशाद अली, इसराइल अली, आसिफ अब्बासी, कंचन,हिना, शिवम् ,अरिस, बच्चन अली खान, ओमप्रकाश, आदि लोग मौजूद रहे।













































































