8वें वेतन आयोग की कि कार्यवाही में हो रही देरी के विरोध में नरमू ने किया विरोध प्रदर्शन
बरेली। देश की सबसे बड़ी फ़ेडरेशन आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वाहन पर एन ई रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा इज़्ज़तनगर मे एक रैली वर्कशॉप गेट से डीआरएम ऑफिस तक निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में सैकड़ो कर्मचारियों द्वारा विरोध दिवस के रूप में मनाया इस अवसर पर नरमू के महामंत्री ने बताया की आठवें वेतन आयोग की घोषणा तो कर दी गई कमेटी का गठन भी कर दिया गया पर उस पर अभी तक कोई कार्यवाही शुरू नहीं की गई जिससे 1 जनवरी 2026 को लागू होने वाले नए वेतनमानों में भत्तों पर असर पड़ेगा जितनी अधिक देरी होगी कर्मचारियों का उतना ही नुकसान होगा कार्यकारी अध्यक्ष वी एन सिंह ने बताया कि बोनस का भुगतान वास्तविक वेतन के आधार पर ना करके 7000 रुपए की सीलिंग पर किया जा रहा है जो किसी भी रूप में न्याय संगत नहीं है, यूनियन की मांग है की आठवे वेतन आयोग की कार्यवाही शीघ्र करके जनवरी 2026 से नए वेतनमान लागू किया जाए एवं बोनस का भुगतान वास्तविक वेतन के आधार पर किया जाए प्रदर्शन रैली कारखाना गेट से डीआरएम ऑफिस तक निकाली गई विरोध प्रदर्शन में नरमू के महामंत्री बसंत चतुर्वेदी, केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष वी एन सिंह मंडल मंत्री राम किशोर, पूर्व वर्कशॉप मंडल अध्यक्ष बृजपाल सिंह, अनुराग शुक्ला, के के यादव, सचिन सक्सेना,राजवीर मीणा, आबिद, बाबूलाल मीणा ,राजधर शर्मा, गोविंद पोरवाल , अनुराग, अनिल कुमार, नाजिश खान मिहिर भट्टाचार्य, जगवीर यादव ,आराम सिंह,राजन कुमार, पी के दुवे,रोहित कुमार, विपरेंद्र ठाकुर,संजय त्यागी, इंदर सक्सेना,हरीश भारती,महिप कश्यप,मीडिया प्रभारी,स्टोर शाखा अध्यक्ष रामसनेही शाखा मंत्री अशोक अग्निहोत्री, ओम प्रकाश, जाफरा अखतर , सुषमा शर्मा, मुन्नी देवी, रुखसाना आशा रानी , साधना पांडे, मिनी देवी, मालती नेगी, गीता , रविंद्र चौहान, अनीता सिंह, लीनियन टूडू पवन कुमार मिश्रा, मोहम्मद कमर, अनिल नागरानी, ऋषि कुमार, बाबूलाल मीणा सुनील कुमार, संजीव, पंकज कुमार , घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र कुमार, हर्ष सक्सैना, देवकीनंदन जोशी, जबर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुशील चंद्र , भुवनेश, बृजमोहन महतो, विष्णु मंडल, वीरेंद्र कुमार, राकेश मीणा, संतोष वर्मा , संतोष कुमार, जयपाल, लोकेश कुमार, संजय कुमार, राजपाल सिंह , अनिल सेठ,अशोक कुमार, साजिद हुसैन मनोज कार, शकील अहमद, सत्य प्रकाशआदि सैकड़ो रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।













































































