बदायूं। सोमवार को जिला सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली जिसमें अध्यक्ष की शपथ अरविंद पाराशरी ने ली तो वही कौशलेंद्र शर्मा ने महासचिव पद की शपथ ली।अवगत करा दे जिला सिविल बार एसोसिएशन बदायूं का चुनाव 27 जनवरी 2026 जिसका शपथ समारोह सोमवार को किया गया। एल्डर कमेटी केपदाधिकारी अनवर आलम ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इन्होंने ली शपथ अरविंद पाराशरी अध्यक्ष, कौशलेंद्र शर्मा महासचिव, राधारमण गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश साहू उपाध्यक्ष, जफर हुसैन संयुक्त सचिव प्रशासन, राघव पाठक संयुक्त सचिव पुस्तकालय, मोहित अग्रवाल कोषाध्यक्ष, नितिन गुप्ता संयुक्त सचिव प्रकाशन, वरिष्ठ कार्यकारणी जमील अहमद, सुभाष चंद्र सक्सेना, सिशनेश सक्सेना, राजीव सक्सेना, राजबीर सिंह, वीरेंद्र गौड़ कनिष्ठ कार्यकारणी दीपांकर साहू, सुधीर मिश्रा, अनिल कुमार वर्मा, राज कमल, शब्बीर अली मामून रशीद इनसेट जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देव पाल सिंह ने कहा कि जिला सिविल बार एसोसिएशन के साथ मिल कर कार्य किया जाएगा और अधिवक्ताओं की समस्याओं का निकारण किया जाएगा, जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संदीप मिश्रा ने कहा कि सिविल बार बहुत पुरानी बार है और यहां के पदाधिकारियों के साथ लेकर ही कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जिला बार योगेंद्र पाल शर्मा, पूर्व महासचिव अरविंद शर्मा, पूर्व महासचिव विवेक शर्मा, एड दीपक पाठक, मोहित पाण्डेय, दुष्यंत पाठक, आकिल, विकास उपाध्याय , हिमांशु सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।