बरेली। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय सभा की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था व्यक्त की गई। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुर्मी क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष के.पी. सेन गंगवार ने की, जबकि संचालन रघुवीर सिंह गंगवार ने किया। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया। सभा अध्यक्ष के.पी. सेन गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही युवाओं से देश सेवा और संविधान के सम्मान के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभा के महामंत्री एवं व्यवस्थापक आर.सी. लाल, ऑडिटर एडवोकेट मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार सहित कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पटेल, विद्याराम गंगवार, खेमेन्द्र गंगवार, उग्रसेन गंगवार, युधिष्ठिर प्रसाद गंगवार, प्रमोद गंगवार, भद्र पाल गंगवार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।