मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुनर्मूल्यांकन के बाद चमकी सुहानी, 98.2 प्रतिशत अंक के साथ बनीं जिला उप-टॉपर

June 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर श्री गुलाब राय मॉण्टेसरी स्कूल (डोहरा रोड) की छात्रा सुहानी चंद्र ने एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन के बाद सुहानी के अंक बढ़कर 98.2 प्रतिशत हो गए हैं, जिसके साथ उन्होंने बरेली जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सुहानी के अंक उनकी अपेक्षाओं से कम थे। अपनी मेहनत और प्रदर्शन पर विश्वास रखते हुए उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया। संशोधित परिणाम जारी होने पर उनके अंकों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और वह जिले की मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गईं।
छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी व्यक्त की। स्कूल के प्रबंधक राजेश जौली और निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने सुहानी तथा उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। शिक्षकों ने कहा कि सुहानी शुरू से ही मेधावी, अनुशासित और मेहनती छात्रा रही हैं।
सुहानी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया ने उन्हें उनका वास्तविक परिणाम दिलाया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights