बदायूँ। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मोहम्मद अय्यूब सर्जन साहब के आदेशानुसार पीस पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार निषाद जी ने जिला बदायूं के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी अतीक अब्बासी कादरी कि पीस पार्टी मे उनकी मेहनत और लगन और निष्ठा को देखते हुए पीस पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार निषाद जी ने अतीक अब्बासी कादरी को पीस पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है पीस पार्टी का राष्ट्रीय नेतत्व एवं प्रदेश नेतत्व उम्मीद करता है अतीक अब्बासी कादरी पीस पार्टी की नीतियों और अपने नेता डॉ मोहम्मद अय्यूब सर्जन जी के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का अपना कर्तव्य और ज्यादा निभाएंगे अतीक अब्बासी कादरी ने अपने पीस पार्टी रास्ट्रीय नेतत्व और प्रदेश नेतत्व का दिल से आभार प्रकट किया।