मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

असीम सिद्दीकी मेमोरियल पीजी कॉलेज में फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम , शिक्षकों को दी आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी

June 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। असीम सिद्दीकी मेमोरियल (पी.जी.) डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत “सतत शिक्षण पद्धतियाँ एवं कार्यप्रणाली (Sustainable Teaching Practices and Methodology)” विषय पर फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, नवाचार आधारित शिक्षा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन से अवगत कराना रहा।कार्यक्रम में मुख्य संसाधन व्यक्तियों के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर साजिद जमाल एवं डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने सहभागिता की। उन्होंने शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों, छात्र-केंद्रित शिक्षा, शोध एवं नवाचार आधारित शिक्षण प्रणाली तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने के लिए उपयोगी सुझाव भी साझा किए।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक ज़ोहेब अली सैय्यद, प्रबंधन समिति के सदस्य सलीम फरशोरी एवं सलमान अहमद तथा प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खान मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों तथा शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने संसाधन व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों तथा उच्च शिक्षा में नवाचार की भूमिका पर चर्चा की। अंत में अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights