मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे में मृत छात्रों को पंजाबी समाज सेवा समिति ने दी श्रद्धांजलि, शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर की आत्मशांति की प्रार्थना

June 24, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा लखनऊ में स्थित एक कोचिंग एवं एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 16 छात्र-छात्राओं के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए गुरुद्वारा जोगीपुरा हाल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण कर परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि वे सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोकसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं साहित्यकार अशोक खुराना ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए चेतावनी हैं और सुरक्षा मानकों के प्रति गंभीरता बरतना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने एक मार्मिक दोहा भी प्रस्तुत किया—
“कोचिंग सेंटर आग से, कितने बुझे चिराग।
इस घटना से सीख लें, हम सब जाएं जाग।।”
उन्होंने कहा कि इस हादसे से सबक लेते हुए शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।शोकसभा में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें बिनी नारंग, गुरदीप सिंह, जगजीत वोहरा, अशोक नारंग, हरीश बजाज, नानक, रूपेंद्र सिंह, अनिल जटवानी, उमेश अरोरा, ओम कोचर, नवनीत सिंह दुआ, विकास आहूजा, देवेंद्र ढींगरा, परविंदर सिंह, अमित गांधी सहित वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना, जगदीश नारंग, जॉनी नारंग एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सभा के अंत में दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights