मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आठवें वेतन आयोग से मिले एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधि

June 24, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। 22-23 जून को लखनऊ में आयोजित 8वें वेतन आयोग की परामर्श बैठक में एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस कारखाना मंडल इज्जतनगर के उपाध्यक्ष जयेंद्र शेखर गुप्ता ने शामिल होकर रेल कर्मचारीयों की समस्याओं और वेतन विसंगतियों पर विस्तृत चर्चा कर समाधान हेतु आयोग के प्रतिनिधियों के समक्ष अपना पक्ष रखा। जयेंद्र शेखर गुप्ता ने बताया कि आठवें वेतन आयोग के सदस्य सचिव एवं अन्य सदस्य देश के अलग अलग शहरों में केंद्रीय कर्मचारियों, श्रमिक संगठनों, ट्रेड यूनियनों एवं फेडरेशनों व अन्य हितधारकों से चर्चा कर उनकी अपेक्षाएं एवं वेतन विसंगतियों से अवगत होकर अपनी संस्तुतियां प्रस्तुत करेंगे जिसके आधार पर आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का अंतिम मसौदा तैयार किया जायेगा। इसी क्रम में दिनांक 22 एवं 23 जून को लखनऊ में आयोग की बैठक में शामिल होने हेतु उन्होंने अपना ज्ञापन भेजकर आयोग को अनुरोध किया था जिस पर वेतन आयोग के द्वारा उन्हें 23 जून को प्रातः 09:30 बजे का समय दिया गया था।बैठक का आयोजन आयोग के सदस्य सचिव श्री पंकज जैन (आई ए एस) की अध्यक्षता में गोमती नगर, लखनऊ के होटल रेनेसां में हुआ था जिसमें एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के कारखाना मंडल इज्जतनगर के उपाध्यक्ष जयेंद्र शेखर गुप्ता ने एक प्रभावी प्रेजेंटेशन के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, एक ही कैडर के कर्मचारियों के वेतन, प्रोत्साहन भत्ते एवं अन्य सुविधाओं के मामले में एक समान नीति का पालन न किए जाने एवं पूर्व के वेतन आयोग की कतिपय सिफारिशों को आज तक लागू न किए जाने के बारे में माननीय आयोग को अवगत कराया। आयोग के सदस्य सचिव श्री पंकज जैन जी के द्वारा इन समस्त विसंगतियों को गंभीरता पूर्वक सुना एवं नोट किया गया साथ ही आठवें वेतन आयोग के स्तर से हर संभव विसंगति का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया। एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी जी के द्वारा बताया गया कि संगठन कर्मचारी हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है एवं हरेक मंच, माध्यम या फोरम में कर्मचारी हितों के लिए निरन्तर सक्रिय रहता है। इसी नीति के तहत कारखाने के कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं से वेतन आयोग को अवगत कराएं जाने हेतु जयेंद्र शेखर गुप्ता ने संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर आयोग के समक्ष प्रेजेंटेशन दिया था जिस पर आयोग के द्वारा सकारात्मक रुख दिखाया गया है। आशा है आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों से कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में अपेक्षानुरूप बढ़ोतरी होगी और मौजूदा वेतन विसंगतियों का समाधान भी कुशलतापूर्वक किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights