भव्य रैली से जोरदार शुभारंभ: विराट हिन्दू सम्मेलन 18 को

WhatsApp Image 2026-01-17 at 7.07.39 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन से ठीक एक दिन पूर्व आज नगर में एक भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण रैली का आयोजन किया गया। महर्षि कश्यप हिन्दू सम्मेलन संचालन समिति के तत्वावधान में निकाली गई यह रैली हिन्दू समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना जागरण तथा सामाजिक समरसता का प्रबल संदेश लेकर सड़कों पर उतरी। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की भागीदारी से रैली ने नगरवासियों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मार्ग भर भगवा ध्वज लहराते, भक्ति भजनों की गूंज तथा नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। मुख्य अतिथि के रूप में महानगर प्रचारक मयंक साधु विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ राजेन्द्र सिंह पुंडीर, योगेश पटेल सहित समिति के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। रैली के दौरान वक्ताओं ने हिन्दू समाज के संगठन पर बल दिया, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया तथा सामाजिक चेतना को मजबूत करने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। महर्षि कश्यप हिन्दू सम्मेलन संचालन समिति के प्रमुख सदस्यों में संजीव बाधबा , प्रमोद रघुवंशी , तरुण जी, कृष्ण पाल , विवेक पटेल , बबलू पटेल , पुष्पेंद्र पटेल , बनवारी लाल शर्मा, अनुज गुप्ता , अभिमन्यु राम , प्रदीप (मिथिलापुरी), सुनील प्रमुख रूप से सक्रिय रहे। इन नेताओं ने रैली को दिशा प्रदान की और समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। यह रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रही, जिसमें महिलाओं, युवाओं तथा बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई। आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य हिन्दू समाज को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना तथा समकालीन चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है। रैली ने जनमानस में उत्साह जगाया और विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। समिति की ओर से सूचना दी गई कि मुख्य विराट हिन्दू सम्मेलन कल 18 जनवरी को चैतन्य स्कूल संजय नगर में ११ बजे से भव्य रूप से आयोजित होगा। इसमें समाज के प्रबुद्धजन, संतगण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सम्मेलन में हिन्दू एकता, सांस्कृतिक पुनरुत्थान तथा सामाजिक कल्याण पर गहन चर्चा होगी। आयोजक सभी समाजबंधुओं से सहभागिता की अपील कर रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights