असम में घुसपैठ, संस्कृति और विकास पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला

Screenshot 2026-01-17 193740
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बंगाल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में जनसभा को संबोधित करते हुए घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से असम में शांति, विकास और आत्मविश्वास लौट रहा है। खासकर बोडो समाज के युवाओं में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है, जो अब सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे असम के विकास के लिए काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बोडो समाज के युवा आज असम के सांस्कृतिक दूत बन रहे हैं और खेल, कला व संस्कृति के जरिए देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर असम की संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी असम की कला, संस्कृति और पहचान को सम्मान मिलता है, कांग्रेस को तकलीफ होती है। उन्होंने भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने के विरोध का जिक्र करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। गमोछा जैसे असम की पहचान से जुड़े प्रतीकों का मजाक उड़ाने का आरोप भी उन्होंने कांग्रेस पर लगाया।

सेमीकंडक्टर यूनिट के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि असम में बड़े प्रोजेक्ट्स का कांग्रेस लगातार विरोध करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को पूर्वोत्तर का विकास कभी रास नहीं आया, इसलिए वह हर महत्वपूर्ण परियोजना पर सवाल खड़े करती है।

घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए असम में अस्थिरता को बढ़ावा दिया। उनके शासनकाल में विदेशी घुसपैठिए आते रहे, जमीनों पर कब्जा होता रहा और सरकारें मूकदर्शक बनी रहीं, जिससे असम लंबे समय तक हिंसा और अशांति से जूझता रहा।

डबल इंजन सरकार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार घुसपैठियों से जमीन मुक्त करा रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की उपेक्षा के कारण पिछड़े रहे बोडो क्षेत्र और पूरे पूर्वोत्तर को आगे बढ़ाने का काम भाजपा सरकार कर रही है और पुराने पापों को साफ किया जा रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights