पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के दो शातिर गिरफ्तार, हथियार व चोरी की बाइक बरामद

WhatsApp Image 2026-01-14 at 9.03.19 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने गौकशी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक अभियुक्त मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, गौकशी में प्रयुक्त उपकरण और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


पुलिस के अनुसार 8 जनवरी 2026 को ग्राम सुकटिया, थाना बहेड़ी क्षेत्र में गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशु का अवैध वध किया गया था। इस मामले में थाना बहेड़ी पर मु0अ0सं0 27/26 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। 13 जनवरी की रात करीब 8:15 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल दो अभियुक्त नारायण नंगला क्षेत्र में किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बाइक सवार दोनों बदमाश भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त अबरार पुत्र नवी अहमद निवासी रेवड़ी कला, थाना मिलक जनपद रामपुर के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी मुरसलीन पुत्र कलुवा निवासी तोडीपुरा, थाना टांडा जनपद रामपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की स्प्लेंडर बाइक तथा गौकशी में प्रयुक्त गंडासे, छुरियां, कुल्हाड़ी और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights