बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता दूसरे दिन भी मालवीय आवास ग्रह पर धरने पर बैठे। प्रशासन पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप। भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता भगवान दास व प्रेमवती की ज़मीन पर उझानी क्षेत्र के जनुइया निवासी गजराज व हीरालाल ने अवैध तरीके से फसल उजाड़ कर कब्ज़ा कर लिया। उझानी पुलिस ने एक न सुनी। जिससे छुब्ध होकर भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया प्रशासन ने धरने पर बैठे किसानों की समस्याओं का संज्ञान नहीं लिया है। जब तक प्रशासन माँगों को पूरा नहीं करेगा। धरना जारी रहेगा। प्रदेश सचिव आसिम उमर ने कहा यदि प्रशासन की लापरवाही रही आंदोलन को अनदेखा किया तो मामले को प्रदेश स्तर पर रखा जाएगा। धरने के नेतृत्व कर रहे कृष्ण अवतार शाक्य ने कहा जल्द ही धरने को तेज़ कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भाकियू चढूनी के प्रेमवती, भगवान दास, जिला महासचिव बीईशू दास, रामेश्वर, आराम सिंह, शमा उमर, नूरुद्दीन, महेंद्र, रजनेश उपाध्याय, पप्पू, रामसिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।