डीपीएस स्कूल में प्री–नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों का एडवेंचर कैंप लगा,बच्चों ने दिखाया उत्साह

WhatsApp Image 2025-11-27 at 6.59.26 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आज प्री-नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हे विद्यार्थियों के लिए वार्षिक एडवेंचर कैंप सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, हँसी और रोमांच से गूँज उठा। प्रशिक्षित विशेषज्ञों की देखरेख में टायर रन, बर्मा ब्रिज, बैलेंस बीम, ट्रैम्पोलिन, हॉप स्कॉच, नेट क्लाइम्बिंग, टनल पासिंग जैसी गतिविधियों ने बच्चों को सीख और आनंद का अनोखा अनुभव दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कैंप का उद्देश्य छोटे बच्चों में आत्मविश्वास, नई चीज़ें आज़माने का साहस, सामूहिक सहयोग और संतुलन कौशल विकसित करना था, जिसे बच्चों ने पूरे उत्साह से महसूस किया। गतिविधियों के दौरान शिक्षकों और प्रशिक्षित टीम ने बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा।

विद्यालय की प्रबंधक ज्योति भारती ने कहा:“आज का एडवेंचर कैंप बच्चों के लिए सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जीवन कौशल सीखने का अवसर था। उनकी चमकती मुस्कान और सक्रिय भागीदारी ही हमारे प्रयासों की सफलता है। हमें गर्व है कि अभिभावकों ने भी इस पहल को पूर्ण सहयोग दिया।”

विद्यालय के वित्त निदेशक आशीष सक्सेना ने कहा:“डीपीएस बदायूँ हमेशा से मानता है कि शिक्षा तभी सार्थक होती है जब बच्चों के समग्र व्यक्तित्व का विकास हो। ऐसे कैंप बच्चों में आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और सामाजिक कौशल को मजबूत बनाते हैं। आने वाले दिनों में हम और भी समृद्ध अनुभव प्रदान करते रहेंगे।”
आगामी कैंप की सूचना
विद्यालय में 27 तारीख का कैंप सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद:

  • 28 नवम्बर को कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के लिए एडवेंचर कैंप आयोजित होगा।
  • 29 नवम्बर को कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों हेतु ओवरनाइट एडवेंचर कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें रोमांचक गतिविधियों के साथ डी.जे. इवनिंग, बोनफायर और टीम–बिल्डिंग मॉड्यूल्स शामिल होंगे।

इन कैंप्स का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और वास्तविक जीवन कौशलों का विकास करना है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights