डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक बदायूँ पहुंचे, विपक्ष पर साधा निशाना, सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

बदायूं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज अचानक बदायूं पहुंचे। उनके आगमन से जिले में राजनीतिक हलचल बढ़ गई।


बदायूं पहुंचे डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवदम्पतियों को आशीर्वचन दिए।
शाम को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भाजपा विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के आवास पहुंचे। यहाँ उनकी मुलाकात विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता,पूर्व एमएलसी जितेंद यादव,जिला उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक समेत कई पदाधिकारियों से हुई। करीब आधे घंटे चली इस मुलाकात में जिले के विकास कार्यों, संगठन की गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई।

आवास पर मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एसआईआर को चुनाव आयोग का सही और समय पर लिया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए आयोग का यह निर्णय स्वागत योग्य है। बिहार चुनाव पर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि “मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए विकास कार्य ही बिहार की जनता का भरोसा मजबूत करते हैं। विपक्ष मुद्दों के अभाव में सिर्फ आरोपों की राजनीति कर रहा है।” भाजपा विधायक के आवास पर कुछ देर रुकने के बाद मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया फिर बरेली रवाना हो गए।

You may have missed