लखनऊ में हनी सिंह का धमाकेदार लाइव शो, 25 हजार दर्शकों को नशे से दूर रहने की अपील

Screenshot 2025-11-23 174403
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ के आशियाना स्थित स्मृति उपवन में रविवार की रात रैपर और सिंगर हनी सिंह का लाइव कॉन्सर्ट जोरदार अंदाज में आयोजित हुआ। करीब 25 हजार लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए और हनी सिंह ने अपने लोकप्रिय गानों से लोगों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। रोशनी, साउंड और संगीत के बीच हुआ यह शो मनोरंजन के साथ साथ युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आया। मंच पर आते ही हनी सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की वजह से उनकी जिंदगी के कई साल बर्बाद हो गए। पहले सूखे नशे की गिरफ्त में आए और फिर शराब की लत लग गई, लेकिन परिवार और सहयोगियों की मदद से वह इससे बाहर आए। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि नशा अगर करना ही है तो तरक्की का करो, कामयाबी का करो और मां बाप की इज्जत बढ़ाने का करो।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम की शुरुआत सरोजनीनगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि हनी सिंह ने साबित कर दिया कि गिरकर उठने वाला ही सच्चा विजेता होता है। इसके बाद जब हनी सिंह मंच पर पहुंचे तो दर्शकों ने जोरदार शोर और तालियों से उनका स्वागत किया। उन्होंने एक के बाद एक अपने लोकप्रिय गीत जैसे दिल चोरी साडा हो गया, हाय मेरा दिल, चार बोतल वोदका, पार्टी अभी बाकी है और आज ब्लू है पानी पानी जैसे हिट गानों से माहौल को रंगीन कर दिया। हनी सिंह ने एक गाने की शुरुआत पर मंच पर ही दंड बैठक भी लगाई, जिसे देखकर दर्शक उत्साह से झूम उठे।

कॉन्सर्ट के दौरान विधायक राजेश्वर सिंह और उनके भाई रामेश्वर सिंह ने हनी सिंह को शॉल ओढ़ाकर और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद जब हनी सिंह ने धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना गीत गाया तो विधायक भी उनके साथ मंच पर थिरकने लगे। पूरा मैदान जय श्रीराम, हर हर महादेव और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास से था और 25 हजार पास जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद हजारों लोग बिना प्रवेश पाए बाहर ही खड़े रहे। कई लोग आसपास की इमारतों की छतों पर चढ़कर कार्यक्रम का आनंद लेते दिखाई दिए। कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले ही स्मृति उपवन के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कार्यक्रम समाप्त होने पर क्षेत्र में लंबा जाम देखने को मिला।

हनी सिंह ने बताया कि 2014 में बीमार होने के दौरान उनकी मां ने उनके एक गीत का एक अंतरा लिखा था। उन्होंने कहा कि लखनऊ उनके लिए खास जगह है और यहां की ऊर्जा व लोगों का प्रेम उन्हें हमेशा याद रहता है। यह शो दर्शकों के लिए मनोरंजन के साथ साथ जीवन में सही दिशा चुनने की प्रेरणा भी बन गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights