भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल रविवार को शादी के बंधन में बंधेंगे

Screenshot 2025-11-23 165715
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और मशहूर संगीतकार पलाश मुछाल रविवार को परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। मंधाना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील साझा कर पलाश के साथ सगाई की आधिकारिक पुष्टि की थी और अब दोनों महाराष्ट्र के सांगली गांव में पारंपरिक तौर पर सात फेरे लेंगे। इस हाईप्रोफाइल विवाह के निमंत्रण कार्ड इंदौर में पलाश मुछाल के परिवार द्वारा रिश्तेदारों और मेहमानों को वितरित किए गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

स्मृति और पलाश के मेहंदी और संगीत समारोह संपन्न हो चुके हैं जिनकी झलकियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। शादी से पूर्व आयोजित फंक्शनों में स्मृति के क्रिकेट टीम के साथी भी पहुंचे और सभी ने मिलकर जमकर उत्सव मनाया। शादी में ‘लड़की वाले’ और ‘लड़के वाले’ दो टीमों का गठन हुआ और स्मृति का गर्ल्स गैंग किसी से कम नहीं दिखा।

क्रिकेट के शोर और संगीत की धुनों के बीच पनपा स्मृति और पलाश का रिश्ता उतना ही गहरा और संवेदनशील है जितना दो दिलों का अनकही बातों में मिल जाना। स्मृति मंधाना की शांत और सरल मुस्कान तथा पलाश मुछाल के संगीत से भरे व्यक्तित्व के बीच मोहब्बत का यह फूल चुपचाप और धीरे-धीरे दुनिया से छिपकर पांच सालों तक खिलता रहा। बिना दिखावे और केवल भरोसे की मजबूती पर टिका यह संबंध अब जीवनभर के रिश्ते में बदलने जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की पहली मुलाकात मुंबई में एक निजी समारोह में हुई थी, जहां पलाश ने एक अनरिलीज्ड गाना प्रस्तुत किया था। इस गीत ने स्मृति को प्रभावित किया और यहीं से उनकी दोस्ती और फिर रिश्ता आगे बढ़ा। बताया जाता है कि 2019 में पलाश ने अपनी बहन और गायिका पलक मुछाल की मौजूदगी में स्मृति को प्रपोज किया था। 2024 में मंधाना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने रिश्ते पर मुहर लगाई।

भारत की महिला विश्व कप में शानदार जीत के बाद पलाश ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनके हाथ पर SM18 का टैटू साफ नजर आ रहा था। यह टैटू स्मृति के नाम और उनके जर्सी नंबर 18 का प्रतीक था और इसने फैंस का खूब ध्यान खींचा।

शादी के बाद इंदौर में रिसेप्शन देने का फैसला अभी मुछाल परिवार ने नहीं किया है। बताया जा रहा है कि पलाश और स्मृति शादी के बाद मुंबई में एक पार्टी का आयोजन कर सकते हैं जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत के कई हाईप्रोफाइल चेहरे शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पत्र लिखकर स्मृति मंधाना को विवाह की शुभकामनाएं दी हैं। शादी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्य भी नजर आ सकते हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन में स्मृति की साथी शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स भी मौजूद थीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights