गाँव ,गरीब किसान और नौजवान की आबाज थे नेता जी : शिवचरन कश्यप

WhatsApp Image 2025-11-22 at 7.11.19 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली।समाजवादी पार्टी के संस्थापक, किसानों के मसीहा, धरती पुत्र तथा ” नेता जी ” के नाम से विख्यात श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती आज बरेली सपा कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी, रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की। कार्यक्रम का संचालन महानगर जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम में सर्वप्रथम नेता जी के चित्र पर पार्टी नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं पार्टी के प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, ज़िला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महिला सभा की सीमा श्रीवास्तव समेत 33 पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में आये सैकड़ो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज नेता जी हमारे बीच प्रत्यक्ष भले ही न हों लेकिन उनके विचार सदैव हम सभी में ऊर्जा का संचार करते रहेंगे उन्होंने कहा नेता जी मन से मुलायम थे लेकिन उनके इरादे लोहा थे नेता जी ने बहुत कम उम्र से संघर्ष के रास्ते को अपना लिया था और वे जनता के लिए संघर्ष करते हुए कई बार जेल गए तथा उन्होंने अपने जीवन में कई – कई बार बड़े – बड़े आंदोलन किए और सत्ता में बैठें लोगों को झुकाने का काम किया, लगातार जनता के लिए संघर्ष के वजह से 10 बार विधायक और 7 बार सांसद रहें, हम सभी उनके दिखाए रास्ते पर चलकर अच्छा इंसान बन सकते हैं।
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने इस मौके पर नेता जी को याद करते हुए कहा कि नेता जी सदैव संगठन और कार्यकर्ता को अहमियत देतें थे वे साधारण से साधारण कार्यकर्ता से बड़ी मोहब्बत से मिलकर उसकी हौसला अफजाई करते थे सही काम पर भरी मीटिंग में जहाँ तारीफ़ कर उसमें ऊर्जा का संचार करते तो वहीं गलत काम पर तुरंत ही नसीहत भी दें देतें थे आपने समाज के हर वर्ग के लिए काम किये, किसानों, नौजवानों, दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक उनके एजेंडे में हमेशा सबसे ऊपर रहें वहीं देश की सीमाओं और जवानों की सदैव उन्होंने चिंता की। उन्होंने कहा नेता जी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था इसे हमें भी अपने जीवन में उतारना पड़ेगा।
प्रदेश महासचिव व विधायक अताउर रहमान ने जिसने कभी न झुकना सीखा, जिसने कभी न रुकना सीखा उसका नाम मुलायम है – नारा याद कर नेता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मौजूद जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा नेता जी ने बिना भेदभाव के काम किया, वें एक ऐसे नेता थे जिन्होने समाज के सबसे पीछे खड़े व्यक्ति को सत्ता में भागीदारी देनें का काम करते थे, उन्होंने जहाँ पिछड़े समाज से बेनी प्रसाद वर्मा को सदन में भेजा वहीं मोहन सिंह, ब्रजभूषण तिवारी जैसे कद्दावर नेताओं को सदन में पहुँचाया तो फूलन देवी जैसी पीड़ित अति पिछड़ी महिला को देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजनें का काम किया था नेताजी सभी को साथ लेकर चलते थे उनके नक़्शे कदम पर चल रहें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी समाज के हर वर्ग के हकों की लड़ाई लड़ने का काम कर रहें हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव ने नेता जी के साथ विताएं अपने 45 वर्ष के राजनैतिक जीवन के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि नेता जी का असीम प्यार और मार्गदर्शन मुझें प्राप्त हुआ उन्होंने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुँचा दिया था उन्होंने कहा नेता जी ने सदैव छोर के अंतिम पढ़ाव पर खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। नेता जी कहते थे रिश्वत लेना ही भ्रष्टाचार नहीं होता किसी से किया वायदा न निभाना भी भ्रष्टाचार होता है।
उन्होंने कहा नेता जी ज़ब मुख्यमंत्री रहें तो उन्होंने सबसे ऊपर संविधान को रखा, किसानों के लिए जहाँ उनकी सरकार में सिचाई मुफ्त होती थी तो व्यापारियों को चुंगी से आज़ादी दिलाई। रक्षा मंत्री बने तो पहली बार देश की सीमाओं पर सड़के तो बनी हीं थीं देश के लिए शहीद होनें वाले सेना के जवानों के शव ससम्मान उनके घर तक भिजवाने का आदेश उन्होंने दिया वरना पहले केवल शहीद जवान से जुडी कुछ चीजें उसके घर पहुंचतीं थीं।
इसी कड़ी में विधायक शहज़िल इस्लाम ने कहा कि पार्टी को हम बूथ स्तर तक मजबूत कर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं आज नेता जी की जयंती पर यही संकल्प लेना होगा, हम लोग SIR में बूथ स्तर पर अपने – अपने वोटों की रक्षा करनी होगी, वोट बनबाने होंगे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय पाल सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव व इंजिनियर अगम मौर्या, शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे पार्षद राजेश अग्रवाल, इंजिनियर अनीस अहमद खान, प्रदेश सचिव मलखान सिंह यादव व मो. कलीमुद्दीन, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, ज़िला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, मनोहर पटेल, चंद्र सेन सागर, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, राजेश मौर्या, सिंपल कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव दंन्नू, उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान व कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, रोहित राजपूत, ज़िला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव सविता, सतेंद्र सविता, बाबर अली चाँद, संजय वर्मा,अहमद खान टीटू, अनिल जौहरी,गंगा सिंह,निर्भय सिंह यादव,सरदावीर यादव, ऋषि यादव, रमीज़ हाशमी, मीरगंज अमरसिंह ,भारती चौहान,संगीता पाल, कल्पना सागर, स्मिता यादव व महानगर अध्यक्ष सरताज़ गज़ल अंसारी, सविता यादव,ज़ैनब फातिमा, सीमा श्रीवास्तव, राजेश्वरी यादव, एड. हुरिया रहमान, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा,रामवीर दिवाकर, श्यामवीर यादव, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष असलम खान व महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान मोहित भारद्वाज, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष असलम खान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल पटेल, डॉ जीराज़ यादव, संजीव कश्यप, मनोज चौधरी, प्रवीण यादव, दीपक वाल्मीकि, रामसेवक प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, रामनाथ पटेल, हरविंद्र पटेल डब्बू,राकेश पटेल धोरेरा माफी प्रधान,सतेंद्र सविता, सोनू लाल, राजकुमार राजपूत, अमान खान, बीना गौतम, शशि चंद्रा, अदनान खान आदि तमाम प्रमुख पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights