बरेली। कालीबाड़ी स्थित श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में मंगलवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान तिलक, आरती और शुभकामनाओं के साथ पूरे विद्यालय में त्योहार का उल्लास दिखाई दिया।क्षाबंधन के अवसर पर कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए वेस्ट मटेरियल से राखी बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में दीक्षा ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय और लवली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू खत्री ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में शिक्षिकाएं, विद्यार्थी तथा छोटे बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्या मंजू खत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का पर्व है। उन्होंने सभी बहनों के भाइयों के स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और दीर्घायु होने की मंगलकामना की।