मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

स्काउट दल-कंपनियों का समय से करें शुल्क जमा : संयुक्त शिक्षा निदेशक-रामाज्ञा कुमार

August 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं :स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के तत्वावधान में प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार मंडलीय स्काउट गाइड संगोष्ठी पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज बरेली में हुई। स्काउटिंग गाइडिंग की गतविधियों को सुचारू से चलाने के लिए स्काउट दलों, गाइड कंपनियों के पंजीकरण, नवीनीकरण, प्रदेश कार्यालय को भेजे जाने वाला 15 प्रतिशत शुल्क और कक्षा 9 से 12 तक 10 रुपये प्रति छात्र-छात्राओं के हिसाब से दिया जाने वाला शुल्क शीघ्र जमा करने को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर होने वाले एडवेंचर, नेचर स्टडी कैंप, जिला और प्रदेश स्तरीय रैलियां, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जंबूरियां इसके अलावा अन्य तृतीय सोपान, राज्यपुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार, महाविद्यालयों में होने वाले रोवर-रेंजर, डीएलएड, बीएड कैंपों पर गहनता से विचार विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार ने कहा कि समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश संस्था द्वारा स्काउट दलों और गाइड कंपनियों का पंजीकरण अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि बरेली मंडल के चारों जनपद बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत एवं बरेली में दल-कंपनियों के पंजीकरण, नवीनीकरण, प्रदेश कार्यालय को 10 प्रतिशत अंशदान, कक्षा 9 से 12 तक प्रति छात्र-छात्राओं का रैली शुल्क समय से जमा करें। चारों जिलों के जिला संगठन आयुक्तों ने अपनी समस्याओं को भी संयुक्त शिक्षा निदेशक के समक्ष रखा l बदायूं जिले में होने वाली मंडलीय रैली पर भी विशेष चर्चा की गई l
बैठक में डीआईओएस पीलीभीत अनुपम शर्मा, कुसुम लता राजपूत, संयोजक डा.ओपी राय, बरेली के मुख्यायुक्त हरिओम मिश्रा, डीओसी मुहम्मद असरार, गौरव पाठक, शालिनी पांडेय, सुशील सक्सेना, जिला स्काउट मास्टर सुदेश चंद्र, जिला गाइड कैप्टन ज्योति सक्सेना, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता, जिला सचिव आलोक पाठक, पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, दपिंदर कौर, निकहत परवीन, करुण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त गाइड बरेली मंडल कुमारी प्रीति और डीटीसी डा.पुष्पकांत शर्मा ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights