बरेली। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार, 26 अगस्त 2026 को श्री टीबरी नाथ साङ्गवेद संस्कृत महाविद्यालय, नैनीताल मार्ग, बरेली में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी संस्कृत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (बालवर्ग) में आंशी राठौर ने प्रथम, रामरतन ने द्वितीय तथा शांतनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं संस्कृत गीत प्रतियोगिता में तेज श्री ने प्रथम, हृदयांश पाण्डेय ने द्वितीय तथा आयुष उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रतियोगिताओं में तीन तीन प्रतिभागियों को सान्त्वना पुरस्कार भी दिये गये । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के उपमंत्री विकास शर्मा रहे। प्रतियोगिता का संयोजकत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य वंशीधर पाण्डेय किया । प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए अवधेश मिश्र एवं गोविन्द दीक्षित तथा संस्कृत गीत प्रतियोगिता के लिए संजय विसारिया एवं डॉ. सुशीला कुमारी उपस्थित रहे। मंच का कुशल संचालन महेश चन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य डॉ. सुरेश चन्द्र शर्मा, निधि सक्सेना, प्रशान्त कुमार, ओम पाठक, विशाल शर्मा, विपिन शर्मा, विनय शर्मा, दिव्या सक्सेना एवं अतुल शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि, प्रतिभा एवं संस्कारों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।