राजकीय महाविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ की प्रतियोगिताएं हुई

WhatsApp Image 2026-08-25 at 4.44.30 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं,। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा महाविद्यालय स्तरीय भाषण, काव्यपाठ एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने की तथा एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने संचालन किया।कार्यक्रम में विद्यार्थी नशामुक्ति के महत्व, सामाजिक दायित्व और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा, “युवा ही देश का सबसे बड़ा संसाधन हैं; नशामुक्त जीवन ही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की नींव रखता है। शिक्षा संस्थान इस दिशा में जागरूकता फैलाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।” उन्होंने छात्रों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और साथियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शगुन शर्मा को मिला, दूसरा स्थान भव्या मौर्य और तीसरा स्थान कुणाल शर्मा ने प्राप्त किया। स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता में एम.ए. राजनीति विज्ञान के छात्र निखिल सिंह चौहान को प्रथम स्थान, बीएससी की छात्रा काम्या सिंह को द्वितीय स्थान तथा बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र जुबैर वेग को तृतीय स्थान मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में ओमानंद यादव ने प्रथम स्थान अर्जित किया। खुशी पटेल द्वितीय तथा तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।निर्णायक की भूमिका एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. ज्योति विश्नोई ने निभाई। समापन के अवसर पर डॉ. राजधन, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. संजीव राठौर के साथ ही पवन कुमार, वैष्णवी मिश्रा, सिमरन तोमर, महक और अंशिका आदि उपस्थित रहे।एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा, “नशामुक्ति केवल व्यक्तिगत निर्णय नहीं, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक स्वास्थ्य का विषय है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को जागरूक कर व्यवहारिक बदलाव लाने में मदद करते हैं।” उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को महाविद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसमें महाविद्यालय स्तर के विजेता छात्र छात्रा भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नशामुक्ति के लिए और भी जागरूकता अभियानों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights