बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के 5-जीएस हीरो लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन किंग्स इलेवन विजेता
बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित फिफ्थ जीएस हीरो लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन एस के इंटर कॉलेज के मैदान पर प्रातः 10:00 बजे से प्रिंस इलेवन और सुपर किंग के बीच मैच खेला गया किंग्स इलेवन के कप्तान नितिन लोधी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 164 रनों पर पांच विकेट के नुकसान पर बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसमें सर्वाधिक रन जतिन कश्यप कासगंज ने 66 रन बनाए राहुल सिकरवार ने 24 रन का योगदान दिया सिद्धार्थ अधाना ने 18 रनों का सहयोग किया सुपर किंग के सफल गेंदबाजों में प्रिंस यादव ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके तेज गेंदबाज ओम हरि यादव ने एक विकेट अरमान ने एक विकेट लिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग ने 20 ओवर खेलते हुए 7 विकेट गंवाते हुए 165 रन का लक्ष्य बना लिया और तीन विकेट से विजय प्राप्त की अगले दौर में प्रवेश किया जिसमें सफल बल्लेबाजों में शानदार बैटिंग करते हुए कप्तान प्रिंस यादव ने ताबड़तोड़ 45 गेंद में 60 रन जड़ दिए जिसमें चार गगनचुंबी छक्के और 5 चौके लगाए इशांत ने 32 रन निष्कर्ष शर्मा ने 20 रनों का योगदान दिया प्रिंस इलेवन के गेंदबाजों ने नितिन लोधी चार ओवर में 17 देकर एक विकेट चटकाए अक्षय यादव ने चार ओवर में 24 रन लेकर एक विकेट और सबसे बड़ी चीज चार विकेट रन आउट हुए प्रिंस यादव को मैन ऑफ द प्लेयर चुना गया सचिव संतोष शर्मा ने बताया कल का मैच प्रातः 9:00 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बनाम साइन ब्लास्टर के बीच खेला जाएगा इससे पहले मैच में इस्लामनगर से पधारे समीर नाज ने कमेंट्री की और बहुत अच्छी गजलें पेश की अंपायर रहे वसीम उल हसन और अख्तर हुसैन स्कोर हर्षित संधार ने की इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी यस मसीह, इश्हक ,मोहम्मद असद और आज के मैचका लुफ्त शिवानी उपाध्याय दिव्या मिश्रा शिखा मिश्रा शिप्रा मिश्रा पूरे मैच का आंखों देखा हाल देखा और पूरा आनंद उठाया इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक सक्सेना और उपाध्यक्ष रविंद्र सक्सेना अमरीश गोयल एमपी सिंह अखिलेश पांडे राजू यादव इन सभी लोगों ने मैच का आनंद उठाया आज का मैच बहुत रोमांच पूर्ण स्थिति में जब पहुंच लास्ट ओवर में छह वालों पर 14 रन बनाना थे रन बनाते समय जल्दी-जल्दी रन आउट हुए बल्लेबाज और एक बॉल पर 3 रन का स्कोर बनाना था उस समय अंतिम बॉल वाइड होने के बाद एक रन दौड़ कर लिया और एक रन एक बॉल पर एक रन बनाना था तो विजय लक्ष्य प्राप्त करके तीन विकेट से सुपर किंग ने जीत हासिल की।













































































