मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 2 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में वकीलों का उबाल, कचहरी चौक पर एक घंटे तक जाम,प्रदर्शनदीपावली पर पूर्व मंत्री आबिद रजा की पहल, हिंदू बाहुल्य इलाकों को रोशनी से जगमग करने की मांगस्वामी सुबोधानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु, अंतर्मन की दिव्य ज्योति पहचानने का दिया संदेशरंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्री रामलीला महोत्सव एवं प्रदर्शनी का भव्य समापनगिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग और चुनौतियों से रूबरू हुईं छात्राएंचिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों की ऑफलाइन व्यवस्था लागू कराने को पेंशनर्स ने भरी हुंकार,प्रदर्शन किया
Uttar Pradesh

लखनऊ में दिवाली की रात चली गोली: पटाखे दगाने से नाराज पड़ोसी ने अधिवक्ता के सिर पर चलाई गोली

October 21, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। दिवाली की खुशियों के बीच लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ठाकुरगंज क्षेत्र में पटाखे दगाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने अधिवक्ता पर गोली चला दी। गोली सिर के ऊपरी हिस्से को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल अधिवक्ता का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। घटना ठाकुरगंज इलाके के एकतानगर की है। जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता सुमेंद्र सिंह के घर के सामने उनके पड़ोसी अमर सिंह और उनका बेटा विकास सिंह देर रात पटाखे दगा रहे थे। उसी दौरान पटाखों के शोर से सुमेंद्र के घर की गाय घबरा गई और जंजीर तोड़कर भागने लगी। सुमेंद्र ने बताया कि उन्होंने विकास को घर के पास पटाखे दगाने से मना किया तो अमर सिंह और उनका बेटा भड़क गए। दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। शोर सुनकर सुमेंद्र के भाई दीपेंद्र सिंह भी घर के बाहर आ गए। इसी बीच आरोप है कि अमर सिंह के उकसाने पर उनके बेटे विकास ने दीपेंद्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली दीपेंद्र के सिर के ऊपरी हिस्से को छूते हुए निकल गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी पिता-पुत्र धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल अधिवक्ता के भाई सुमेंद्र ने विकास सिंह और अमर सिंह के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिवाली की रात इस तरह की घटना ने पूरे इलाके का माहौल बिगाड़ दिया। लोग पटाखों की जगह गोलियों की आवाज सुनकर सहम गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights