बिजनौर के किरतपुर में प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने प्रेमी संग जहर खाकर दी जान, दो मौतों से गांव में छाया सन्नाटा

Screenshot 2025-10-21 170351
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिजनौर। किरतपुर क्षेत्र में दिवाली के दिन उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और लोगों ने दीपावली नहीं मनाई। जानकारी के अनुसार, किरतपुर क्षेत्र के एक गांव की 39 वर्षीय महिला का अपने ही रिश्ते के देवर (21 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर 1 अक्टूबर 2025 को प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। महिला के पति ने इस संबंध में थाना किरतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश के बाद दोनों को 14 दिन बाद बरामद कर लिया। सूत्रों के अनुसार, थाने में बच्चों को देखने के बाद भी महिला ने प्रेमी संग जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन समझाने पर वह पति के साथ घर लौट आई। 15 अक्टूबर को वह अपने पति के साथ वापस रहने लगी, मगर पांच दिन बाद दिवाली के दिन उसने फिर एक खौफनाक कदम उठा लिया। बताया गया कि दीपावली के दिन दोपहर करीब एक बजे महिला और उसका प्रेमी गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक गन्ने के खेत में गए और वहीं दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर का असर होते ही प्रेमी ने अपने बड़े भाई को फोन कर सूचना दी कि दोनों ने जहर खा लिया है और गन्ने के खेत में पड़े हैं। सूचना मिलते ही परिवारजन व ग्रामीण खेत की ओर दौड़े और 108 एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। एम्बुलेंस चालक ने दोनों की गंभीर हालत देखकर किरतपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल दोनों को बिजनौर भेजा, जहां उपचार के दौरान शाम पांच बजे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी भेज दिया। मृतका का पति उसका शव बिजनौर से सीधे बैराज ले गया, जबकि प्रेमी का शव उसके परिजन गांव लेकर पहुंचे। गांव के लोगों के अनुसार, महिला की शादी वर्ष 2011 में नजीबाबाद के जहानाबाद गांव की रहने वाली महिला से हुई थी। उसके दो बच्चे — एक 10 वर्षीय बेटी और सात वर्षीय बेटा — हैं। बताया गया कि दो वर्ष पहले महिला की जिंदगी में उसी परिवार के युवक की एंट्री हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। देवर-भाभी के इस रिश्ते की चर्चा जब गांव में फैल गई तो परिवार वालों ने इज्जत का हवाला देकर दोनों को अलग कर दिया। युवक को हरिद्वार के रोशनाबाद काम के लिए भेज दिया गया, लेकिन दोनों का संबंध वहीं खत्म नहीं हुआ। अंततः दिवाली के दिन दोनों ने साथ मरने का फैसला कर लिया। इस दर्दनाक घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग अब भी इस घटना की चर्चा कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights