उझानी। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मंगलवार को महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। उझानी में महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह के नेतृत्व में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रपर महिलाओं और छात्राओं को निडर होकर अपनी बात रखने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस और 102 स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाओं के बारे में बताते हुए महिला सुरक्षा केंद्रों की भूमिका और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की गई। पंफलेट बांटकर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट रीता साहू व कोतवाली की महिला कॉस्टिबल रजनी मौजूद रहीं !